रितिक की वजह से हरमन हुए फ्लॉप..'ढिश्कियाऊं'
फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में मीडिया से बात करते हुए हरमन ने कहा कि मैंने जब साल 2009 में फिल्मों में कदम रखा था तो मेरी बैक टू बैक फिल्में रिलीज हुई लेकिन अफसोस वह चली नहीं। मुझे लोग सुपरस्टार रितिक से कंपेयर करने लगे जिसकी वजह से मेरा करियर प्रभावित हुआ। यकीनन इसने मुझे भी प्रभावित किया। यह वक्त वक्त की बात है..मुझे काम करते रहना है।"
Did You Know: हरमन की तरह जरीन ने भी कहा था कि कैटरीना की वजह से वो हुई फ्लॉप
फिलहाल अपनी आलोचना को सकारात्मक रूप से लेते हुए अभिनेता हरमन ने कहा कि इंसान को आलोचना को सकारात्मक लेना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। इस देश में लोग सिर्फ आपके काम की नहीं, बल्कि आपकी भी आलोचना करते हैं, इसलिए यह बहुत व्यक्तिगत हो जाती है और आपको इसे सही तरीके से लेना होगा।"
आखिर हरमन ने माना बिपाशा को डेट कर रहे हैं!
मालूम हो कि हरमन ने अपनी पहली फिल्म 'लव स्टोरी 2050' के बाद 'वाट्स योर राशि?' और 'विक्ट्री' नामक दो फिल्में दी। दोनों ही फिल्में 2009 में रिलीज हुईं और उनका करियर डूब गया।
गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी निर्मित फिल्म 'ढिकिश्याऊं' में हरमन एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ सन्नी देओल भी हैं। फिल्म 28 मार्च को रिलीज हो रही है । 'ढिश्कियाऊं' में शिल्पा शेट्टी ने लंबे अरसे बाद आयटम नंबर किया है।
Did You Know: हरमन की तरह जरीन खान ने भी कहा था कि कैटरीना की वजह से वो हुई फ्लॉप। जरीन ने कहा कि उनका लुक हमेशा कैटरीना से कंपेयर किया जाता है इसी वजह से उनका फिल्मी करियर पटरी पर नहीं आ पाया।


Click it and Unblock the Notifications












