आखिर हरमन ने माना बिपाशा को डेट कर रहे हैं!

Harman Baweja accepted he is dating Bipasha Basu
पिछले काफी समय से बिपाशा बासु और हरमन बावेजा के बीच अफेयर की खबरें सुर्खियां बना रही थीं लेकिन हरमन या बिपाशा दोनों ही इस बात को स्वीकार नहीं कर रहे थे। दोनों का यही कहना था कि वो अच्छे दोस्त हैं। पिछले साल ही बिपाशा के जन्मदिन के दिन और उसके बाद न्यू ईयर के दिन भी बिपाशा के दोस्तों के साथ ही हरमन भी गोवा जाते दिखे और गोवा से बिपाशा के दोस्तों के साथ हरमन की भी कई तस्वीरें लीक हुईं। हरमन और बिपाशा की भी कई करीबी तस्वीरें मीडिया में सामने आईं लेकिन इसके बावजूद दोनों ने अपने प्यार को स्वीकार करने से इंकार किया। लेकिन आखिरकार कब तक ये इश्क दुनिया से छिपाते और हरमन ने मीडिया के सामने ये स्वीकार कर ही लिया कि वो वाकई बिपाशा बासु को डेट कर रहे हैं।

हरमन बावेजा ने बताया कि बिपाशा बहुत ही इमोशनल हैं और हरमन भी। लेकिन दोनो में हरमन ज्यादा स्ट्रॉंग हैं जबकि बिपाशा हर एक काम इमोशन्स के साथ ही करती हैं। हरमन के अनुसार बिपाशा बहुत ही केयरिंग भी हैं। वो सबका ध्यान रखती हैं और कभी भी किसी को हर्ट करने की सोचती तक नहीं। हरमन भी कुछ ऐसे ही हैं। लेकिन एक चीज है जो कि दोनों को एक दूसरे के बहुत ही अलग करती है और वो है फिटनेस। बिपाशा बासु जहां एक ओर फिटनेस फ्रीक हैं वहीं हरमन को एक्ससाइज करना बिल्कुल भी नहीं पसंद है। ये बात कहीं ना कहीं बिपाशा को बुरी भी लगती है लेकिन वो अक्सर इसे इग्नोर कर देती हैं।

हरमन बावेजा ने बताया कि बिपाशा के अलावा वो अपनी बहन रोवेना से बहुत ज्यादा जुड़े हुए हैं। उनकी बहन उन्हें सबसे ज्यादा समझती है। हरमन ने अपने बॉलीवुड करियर में अभी तक कई सारी फ्लॉप फिल्में दी हैं। जल्द ही उनकी एक और फिल्म ढिश्कियांउं भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में हरमन ने विलेन का किरदार निभाया है। उन्हें उम्मीद है कि ये फिल्म उनके करियर को एक नया स्टार्ट देगी। फिल्हाल ये तो वक्त ही बताएगा कि बिपाशा के जिंदगी में आने के बाद हरमन के करियर को कितना फायदा पहुंचता है। लेकिन फैंस ये जानकर खुश हैं कि जॉन के इंगेज हो जाने के बाद अब बिपाशा भी तन्हा नहीं हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X