आलिया के नाम से बने सारे फेसबुक अकाउंट फर्जी
ऐसा ही कुछ जवां दिलों की धड़कन आलिया भट्ट के साथ भी हो रहा है तभी तो उन्होंने सार्वजनिक रूप से ट्विटर पेज पर आकर स्पष्ट किया कि उनके नाम पर फेसबुक पर बने सभी पेज फर्जी हैं।
Did You Know: बोल्ड दृश्यों वाली फिल्में करना चाहती हैं आलिया
आलिया ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, "मैं फेसबुक पर नहीं हूं। मेरे नाम पर चलाए जा रहे सभी पेज फर्जी हैं। कृपया उन्हें फॉलो न करें।" आलिया की ओर से उनकी बड़ी बहन पूजा भट्ट ने भी आलिया के फर्जी फेसबुक पेज के बारे में उनके प्रशंसकों को संदेश दिया।
पूजा ने लिखा, "कोई आलिया का फर्जी 'सत्यापित पेज' चला रहा है, जिसमें अकाउंट संभालने के लिए आलिया के हवाले से एन.के. प्रोडक्शंस लिमिटेड को शुक्रिया कहा गया है। प्रशंसकों दिमाग लगाओ।"
'2 स्टेट्स' के ट्रेलर में आलिया-अर्जुन के किसिंग सीन की भरमार
फिल्म हाईवे के लिए जबरदस्त वाहवाही बटोरने वाली आलिया भट्ट इन दिनों करण जौहर प्रोडक्शन की आने वाली फिल्म ' 2 स्टेटस' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके हीरो अर्जुन कपूर है। फिल्म चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज हो रही है।
Did You Know: आलिया, सोनी राजदान और महेश भट्ट की बेटी हैं। आलिया ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि जहां तक मेरी सीमाओं का सवाल है, मैं किसी भी किरदार के लिए अपना सिर नहीं मुंडवाऊंगी, लेकिन जहां तक बोल्ड दृश्यों का सवाल है, मुझे कोई ऐतराज नहीं है। आलिया ने कहा था कि वो 'मर्डर' जैसी फिल्म करना पसंद करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications












