2 स्टेट्स इज ऑल अबाउट किसिंग- करन जौहर!

करन जौहर की फिल्मों का रोमांस अब काफी आगे बढ़ चुका है। आज करन जौहर की फिल्मों का रोमांस यंग जेनरेशन से कनेक्ट करता है इसलिए ये काफी बोल्ड है। करन जौहर की अगली फिल्म 2 स्टेट्स जो कि चेतन भगत की बेस्टसेलर नॉवेल 2 स्टेट्स पर आधारित है में आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर ने मुख्य किरदार निभाए हैं। आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर के बीच कई सारे किसिंग और हॉट रोमांटिक सीन्स भी शूट किये गये हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों ने करन जौहर से पूछा कि फिल्मों में आजकल किसिंग सीन्स की इतनी भरमार क्यों होती है। इसपर करन जौहर का एक ही जवाब था कि मुझे किसिंग सीन्स देखना बहुत पसंद है और दर्शकों को भी किसिंग सीन्स हॉट सीन्स देखना बहुत अच्छा लगता है तो ऐसे में इसमें गलत क्या है।

आलिया भट्ट के लिए अर्जुन कपूर हैं स्पेशल!

करन जौहर की फिल्मों में रोमांस आजकल काफी प्रेक्टिकल हो गया है पहले जहां करन जौहर की फिल्मों जैसे कुछ कुछ होता है में शाहरुख काजोल और रानी के बीच का रोमांस बहुत ही खूबसूरती लेकिन बहुत ही लिमिट में दिखाया गया था वहीं सालों बाद कभी अलविदा ना कहना और 2 स्टेट्स जैसी फिल्मों में करन ने अपने हीरो हीरोइन के बीच के रोमांस की परिभाषा ही बदल दी है। आजकल करन की फिल्मों में भी रोमांस की वही परिभाषा है जो कि आम जिंदगी में हमें नज़र आता है, सेक्स और किसिंग। इनके बिना आज रोमांटिक फिल्में अधूरी हैं। करन जौहर खुद भी यही मानते हैं कि आज के दर्शकों को किसिंग सीन्स, लव मेकिंग सीन्स देखना बेहद पसंद है इसलिए फिल्मों में इस तरह के सीन्स को डाला जाता है।

करन जौहर ने हाल ही में 2 स्टेट्स के प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कहा कि मुझे किसिंग सीन्स देखना बहुत पसंद है। हमारे सीनियर एक्टर्स कभी किसिंग सीन्स नहीं देते थे ना ही वो हॉट सीन्स करते थे। लेकिन आजकल के एक्टर्स बहुत ही आसानी के साथ किसिंग सीन्स देते हैं और उन्हें इस तरह के सीन्स करने में किसी तरह की मुश्किल भी नहीं होती। करन ने ये भी कहा कि उन्हें तो किसिंग सीन्स देखना बहुत पसंद है और दर्शकों को भी किसिंग सीन्स देखना बहुत अच्छा लगता है। तो 2 स्टेट्स के किसिंग सीन्स को आप भी देखिये और मजे लीजिये। आखिरकार इट्स ऑल अबाउट किसिंग।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X