आदित्य के तलाक की जिम्मेदार नहीं रानी, बनना चाहती है मां
आदित्य की लाइफ में मेरी एंट्री आदित्य की पहली पत्नी पायल कपूर के जाने के बाद हुई है। रानी ने कहा कि मैं और आदित्य सालों से काफी अच्छे दोस्त रहे हैं। लेकिन हमारे बीच में प्यार का अंकुर तीन साल पहले फूटा जब मैं और वो दोनों ही अपनी लाइफ के सबसे खराब फेस से गुजर रहे थे। तब हमने एक-दूसरे को सपोर्ट किया और तब हमें लगा कि हम दोस्त नहीं उससे ज्यादा कुछ हैं।
रानी ने कहा कि आदित्य के ही कहने पर मैंने इटली में शादी की और मेरे कहने पर आदित्य ने बंगाली रिवाज से मेरे साथ फेर लिए। रानी ने कहा कि हर औरत की तरह मैं भी अब मां बनना चाहती हूं, क्योंकि मेरा मानना है कि कोई भी औरत पूरी तब ही होती है जब वो मां बनती है।
गौरतलब है कि रानी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मर्दानी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर लांचिग के वक्त रानी ने कहा कि अक्सर लोग कहते हैं कि मैं फिल्मों से संन्यास ले रही हूं लेकिन मेरे लिए ऐसा कभी मुमकीन नहीं हो सकता है क्योंकि अभिनय तो मेरी सांसों में बसता है और इसलिए मेरी हसरत है कि मैं आखिरी सांस तक अभिनय करती रहूं।
फिल्म 'मर्दानी' शादी के बाद रानी की यह पहली रिलीज मूवी होगी जिसके निर्माता खुद उनके पतिदेव आदित्य चोपड़ा हैं। फिल्म में रानी एक्शन रोल में दिखायी देंगी।


Click it and Unblock the Notifications












