'दिल' वाले आमिर खान 'दिल 2' के लायक नहीं
आज से करीब 24 साल पहले एक लवस्टोरी ने इतिहास रच दिया था..फिल्म का नाम था 'दिल'। फिल्म के हीरो आमिर खान और हिरोईन माधुरी दीक्षित की इस प्रेमकहानी ने हर वर्ग के दर्शक को गुदगुदा दिया था। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर रिकार्ड तोड़ा और माधुरी-आमिर रातों-रात नंबर वन सुपरस्टार बन गये।
इस फिल्म को बनाया था इंद्र कुमार ने, जिनके लिए आमिर खान काफी लकी माने जाते हैं। दोनों ने बाद भी साथ में काम किया है लेकिन 'दिल' वाला करिश्मा दोहरा नहीं पाये।लेकिन एक बार फिर से फिल्मकार इंद्र कुमार 'दिल' का सीक्वेल बनाने की तैयारी में हैं लेकिन इस बार उनकी फिल्म में आमिर खान नहीं होंगे।
इस बारे में खुद इंद्र कुमार ने ही मीडिया को बताया। इंद्र का कहना है कि वह इसके सीक्वल में आमिर को नहीं ले सकते क्योंकि वह इसमें फिट नहीं बैठते। इंद्र ने मीडिया को बताया, "मैं 'दिल 2' बनाऊंगा, लेकिन मैं फिल्म में आमिर को नहीं ले सकता क्योंकि वह अब उस भूमिका में फिट नहीं बैठते। देखते हैं कि भूमिका से कौन न्याय करता है।" सीक्वल पर काम शुरू होना बाकी है। इंद्र का कहना है कि वह वयस्क कॉमेडी फिल्में बनाना जारी रखेंगे।
'दिल' वाले आमिर 'दिल 2' के लायक नहीं
उन्होंने कहा, "मैंने जब 'मस्ती' बनाई तो फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने इसे न बनाने के लिए कहा और कहा कि 'क्या तुम पागल हो?'..मैं तब भी आगे बढ़ा और 'ग्रैंड मस्ती' बनाई, जो दोबारा काम कर गई। मेरे लिए दर्शक महत्वपूर्ण हैं और मैं इस किस्म की फिल्में बनाऊंगा।"


Click it and Unblock the Notifications












