जो मैं कर सकती हूं, सनी लियोन भी नहीं कर सकती: पूनम पांडेय
नई दिल्ली। ट्विटर पर सनसनी फैलाकर लोगों को अपना दीवाना बना देने वाली पूनम पांडे की पहली फिल्म 'नशा' जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रचार के लिए कनाट प्लेस के पीवीआर में आयी पूनम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं जो करती हूं वो मेरा स्टाइल है, मैं किसी की कॉपी नहीं करती हूं। सनी लियोन का जिक्र करते हुए पूनम ने कहा कि मैं सनी को कभी भी कॉपी नहीं करती हूं। सच तो यह है कि जो मैं कर सकती हूं, वो सनी लियोन भी नहीं कर सकती।
फिल्म के बारे में पूनम ने कहा कि 'नशा' मेरी पहली फिल्म है। इसे लेकर मैं एक्साइटेड हूं। इस फिल्म में एक लड़की को अपनी से कम उम्र के लड़के से प्यार हो जाता है। इसमें दर्शकों को वो सबकुछ देखने को मिलेगा जो कि वह देखना चाहते हैं, लेकिन आह, ऊह सुनने को नहीं मिलेगा।
देखें पूनम पांडे की हॉट तस्वीरें
पूनम ने बताया कि मैं लोगों को वही दिखाती हूं जो कि लोग देखना पसंद करते हैं। फिल्म के पोस्टर पर मचे हंगामें पर पूनम ने कहा कि 'अगर इससे किसी की भावनाएं आहत हुई हो, तो मैं उनसे माफी मांगती हूं। यह फिल्म 26 जुलाई को रिलीज हो रही है।
पूनम ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी विवादास्पद तस्वीरें डालकर लोगों के लिए चर्चा का केंद्र बन गयी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
