नशा के लिये पूनम ने किये 10 अंडरगार्मेंट्स एक्सपेरीमेंट
मुंबई। पूनम पांडे की पहली फिल्म नशा का नशा को रिलीज होने में महज तीन दिन बाकी हैं। पूनम की रातों की नींदें उड़ गई हैं। बिस्तर पर बेचैनी उन्हें रात को सोने नहीं देती, तो दिन में शिवसैनिकों का विरोध उनका चैन छीन लेता है। ऐसा ही हाल है किंगफिशर की पूर्व मॉडल का। आखिर क्यों न हो, पूनम ने अपना सब कुछ नशा के लिये न्योछावर जो कर दिया है। जी हां इस फिल्म की पब्लिसिटी के लिये उतना तो प्रोडक्शन टीम ने काम नहीं किया, जितना पूनम ने खुद किया। आज हम बात करेंगे पूनम के 10 अंडरगार्मेंट्स एक्सपेरीमेंट की।
उससे पहले हम आपको ले चलते हैं मुंबई, जहां पर शिवसैनिकों ने नशा फिल्म को पोस्ट फाड़े और जलाये। लोवर परेल और बोरिवली में यह विरोध वृहद स्तर पर हुआ। खास बात यह है कि फटे पोस्टर को भी पूनम पांडे ने अपना पब्लिसिटी स्टंट बना लिया और ट्विटर पर पोस्ट कर दिया।
खैर फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य भाटिया शिवसेना के खिलाफ जल्द ही मुंबई पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने वाले हैं। उनका कहना है कि जब उनकी फिल्म नशा को वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन और सेंसर बोर्ड से अप्रूवल मिल गया है तो इस प्रकार का विरोध क्यों कर रहे हैं। वहीं शिवसेना के महासचिव अक्षय बर्दापुरकर ने कहा कि चूंकि फिल्म के पोस्ट बेहद वल्गर थे और सीधे बच्चों पर बुरा असर डाल रहे थे, इसलिये उनके कार्यकर्ताओं ने पोस्टर फाड़ दिये। उन्होंने कहा कि मुंबई में वो इस प्रकार की होर्डिंग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
अब देखिये पूनम के 10 अंडरगार्मेंट एक्सपेरीमेंट


Click it and Unblock the Notifications