रातों रात आमिर खान के फैन बन गए ये सुपरस्टार!
[बॉलीवुड न्यूज] ये तो आप सभी को पता है कि आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पीके' अब चीन में रिलीज होने वाली है और 22 मई को फिल्म का प्रीमियर है। बता दें, आमिर और निर्देशक राजकुमार हिरानी चीन में फिल्म का जमकर प्रमोशन भी कर रहे हैं।
खैर, हम यहां कुछ और बात करने जा रहे हैं। आमिर पीके के प्रमोशन में चीन पहुंचे तो वहां उनकी मुलाकात सुपरस्टार जैकी चैन से हुई है। जी हां, सूत्रों की मानें तो दोनों ने साथ में काफी बेहतरीन समय गुजारा और जल्द ही दोनों एक इंडो- चाइनीज फिल्म में साथ दिखने वाले हैं।
बॉलीवुड को इस साल होगा 500 करोड़ का नुकसान!
बॉलीवु़ड और जैकी चैन की बात करें तो, इससे पहले हम मल्लिका शेरावत को उनके साथ फिल्म 'दि मिथ' में देख चुके हैं। वहीं, जैकी चैन ने कहा कि, मैं काफी कम बॉलीवुड फिल्में देखता हूं, लेकिन मैंने 3 इडियट्स देखी है और मुझे फिल्म बहुत पसंद आई थी। 3 इडियट्स को हांग कांग में काफी सफलता मिली थी।
जैकी चैन ने कहा कि 3 इडियट्स देखने के बाद मैं रातों रात आमिर खान का फैन बन गया। मैं इस साल इंडिया में एक फिल्म की शूटिंग का प्लानिंग बना रहा हूं। फिल्म का नाम होगा Kungfu Yoga।
Rewind: जब आमिर खान ने किया था नवाजुद्दीन को NERVOUS
हम्मम.. खैर, मिस्टर परफेक्शनिस्ट के साथ साथ यह बॉलीवुड और बॉलीवुड प्रेमियों के लिए भी काफी बड़ी बात है कि दुनियाभर में बॉलीवुड को लोग इतना पसंद कर रहे हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications














