ALERT: सलमान खान के साथ ब्लॉकबस्टर.. अब बनेगी शाहरूख के साथ जोड़ी!
काफी दिनों से खबरों में थी कि शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा की जोड़ी एक बार फिर हमारे सामने आने वाली है। बहरहाल, बता दें यह रिपोर्ट सच्ची है। ईद के मौके पर मीडिया से बात करते हुए शाहरूख खान ने कहा कि इम्तियाज अली की अगली फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ काम कर रहे हैं।

शाहरूख खान ने कहा, मैं अनुष्का के साथ इम्तियाज अली काम कर रहा हूं.. जो अगस्त में शुरू हो जाएगी। यह फिल्म एक लव स्टोरी होगी। एक दिन इम्तियाज ने मुझसे कहा कि मैं आपके साथ एक फिल्म करना चाहता हूं.. तो मैंने उससे कहा कि मैं फिलहाल हैप्पी ज़ोन में हूं तो मैं हैप्पी फिल्म करूंगा।
''मैं तो रोमांस करता हूं.. कुश्ती आमिर, सलमान खान ही संभाल लेंगे.....''
इम्तियाज अली के पास लव स्टोरी कहने की अलग जुबान है। फिल्म एक लव स्टोरी है, लेकिन मेरी उम्र को ध्यान में रखते हुए। यह कोई यंग रोमांस नहीं है।
शाहरूख खान ने कहा कि मुझे इम्तियाज अली की डेब्यू फिल्म 'सोचा ना था..' बहुत पसंद है। उन्होंने मुझे लव आज कल, रॉकस्टार की कहानी भी सुनाई थी। इम्तियाज से मेरी अक्सर बात होती है। वह बहुत ही अलग सोच वाले और क्रिएटिव इंसान हैं। याद दिला दें, इससे पहले शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा को हमने 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' में साथ देखा था।


Click it and Unblock the Notifications


