बिकनी पहनने के लिए जिम में पसीना बहा रही है परिणिति...

By Super

प्रियंका चोपड़ा की कजिन परिणिति चोपड़ा ने दो-चार फिल्मों से ही लोगों के दिलों में जगह बना ली है। लेकिन वह पीसी तरह कटिली काया की मालकिन नहीं है।

लेकिन परिणिति का कहना है कि वह अपने जिम और लगातार कसरत के बदौलत काफी शेप में कर लिया है और उन्हें लगता है कि वह दिन दूर नहीं है जब विकनी पहने नजर आयेंगी। परिणिति खुद को मोटी नहीं मानती हैं लेकिन हां उनका कहना है कि अभी वह जीरो साइज वाली नहीं हुई हैं।

अपनी बहन पीसी को अपना आदर्श मानने वाली परिणिति का कहना है कि मैं औऱ पीसी कभी भी बराबर नहीं हो सकते हैं। पीसी मुझसे काफी बड़ी और हम मामले में सीनियर है। वह कहीं ज्यादा टैलेंटड है। वह विश्वसुंदरी है, अच्छी और मशहूर अभिनेत्री है और सुरीली गायिका है।

मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है और सीख रही हूं और वह मुझे बड़ी बहन की तरह ही सलाह देती हैं। मैं उनके जैसा कुछ कर पाऊं तो यह मेरा सौभाग्य होगा। फिलहाल तो मैं यही दुआ करती हूं कि वह यूं ही अच्छा काम करती रहें और हमारी फैमिली का नाम रोशन करती रहें।

वैसे इन दिनों..परिणिति चोपड़ा.. अपनी आने वाली फिल्म 'हंसी तो फंसी' को लेकर काफी चर्चा में है। परिणीति चोपड़ा ने फिल्म 'हंसी तो फंसी' में एक पागल वैज्ञानिक का किरदार निभाया है। विनिल मैथ्यू निर्देशित 'हंसी तो फंसी' में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी हैं। फिल्म सात फरवरी को प्रदर्शित होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X