डब्बू रतनानी के लिए आलिया-परिणिति ने कपड़े उतारे
इस साल भी यह कैलेंडर लांच हुआ है लेकिन इस बार के कैलेंडर में नये चेहरों को खास तवज्जो दी गयी है। जिसमें आलिया भट्ट और परिणिति चोपड़ा ने तो हैरत अंगेज काम किया है। दोनों की कैलेंडर में टॉपलेस फोटो है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
डब्बू के कैलेंडर की बॉलीवुड ने दिल खोलकर तारीफ की है। शाहरुख खान और बिपाशा बसु जैसे हिंदी सिनेमा के दिग्गजों ने रत्नानी की प्रतिभा और कलात्मकता की दिल खोलकर तारीफ की। रत्नानी के कलेंडर में महानायक अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अर्जुन रामपाल, प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान, विद्या बालन और बिपाशा बसु जैसे फिल्मी सितारों की तस्वीरें हैं।
शाहरुख ने रत्नानी के कसीदे पढ़ते हुए कहा, "यह पहली बार हुआ है कि डब्बू ने एक व्यक्ति (शाहरुख खान) की तस्वीर सैटिन कपड़े पर उतारी है। मैं काम से लौट रहा था और बेहद थका हुआ था, लेकिन डब्बू ने कहा कि यह आपके लिए आसान होगा, आराम से लेट जाइए और मैं आपकी फोटो लूंगा।"
बिपाशा ने रत्नानी की प्रशंसा में कहा, "सभी तस्वीरें बेहद अच्छी आई हैं। मुझे आलिया भट्ट की तस्वीर सबसे ज्यादा पसंद आई, क्योंकि मुझे पशुओं से बेहद लगाव है और आलिया ने तस्वीर में जो बिल्ली गोद में ले रखी है, वह शायद उसकी पालतू है। सलमान तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। उनके जैसा तो कोई हो ही नहीं सकता। मालूम हो कि बिपाशा ने आलिया की जिस फोटो का जिक्र किया है, उसी तस्वीर में आलिया भट्ट टॉपलेस हैं।
जरूर देखिये: डब्बू रतनानी का फिल्मी कैलेंडर 2014


Click it and Unblock the Notifications












