डब्बू रतनानी के कैलेंडर 2014 की लांचिग में छा गये शाहरूख
हर साल की तरह साल 2014 में भी डब्बू रतनानी का सेलिब्रिटी कैलेंडर काफी धूम-धड़ाके के साथ लांच हुआ है। हमेशा से लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं डब्बू के कैलेंडर का। इस बार भी जवां दिलो के धड़कन बॉलीवुड के 24 सितारों को डब्बू ने अपने कैलेंडर में कैद किया है। इस कैंलेडर में शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा मुख्य रूप से शामिल है।
आपको बता दें कि डब्बू रतनानी के कैलेंडर में विद्या बालन भी मुख्य रूप से शामिल होती हैं। साल 2011 में तो उन्होंने डब्बू के लिए टॉपलेस औऱ बैकलेस फोटो शूट किया था। मालूम हो कि डब्बू रतनानी के कैलेंडर का लोगों का बॉलीवुड औऱ लोगो का इंतजार रहता है। आपको बता दें कि साल 1999 से लगातार रतनानी अपना कैलेंडर लांच कर रहे हैं।
हमेशा की तरह साल की शुरूआत में लांच होने वाले इस कैंलेंडर शो के इस आयोजन में शाहरूख और बच्चन का पूरा परिवार शामिल हुआ। शाहरूख लाल रंग की शर्ट में कहर ढा रहे थे तो वहीं अभिषेक बच्चन का सफेद सूट भी लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहा। तो वहीं इस बार के आयोजन में बॉलीवुड के नये चेहरे भी मुख्य रूप से नजर आये।
आगे की खबर स्लाइडों में.. ( वैसे लांचिंग की पूरी तस्वीरें देखने के लिए क्लिक कीजिये)


Click it and Unblock the Notifications











