चॉकलेटी-चार्मिंग नहीं एक्टर कहलाना चाहते हैं रणदीप हुड्डा...

जहां इम्तियाज अली की फिल्म 'हाईवे' में लोग आलिया भट्ट के कसीदे पढ़ रहे हैं वहीं दूसरी ओर फिल्म के विलेन कम हीरो रणदीप हुड्डा की भी जमकर तारीफें हो रही हैं। लोगों को रणदीप के अंदर एक अलग तरह का किरदार नजर आता है। लोगों को लगता है कि रणदीप उन चंद कलाकारों में से एक हैं जो दर्शकों को हंसा भी सकता है और रूला भी।

हाईवे की तारीफ से गदगद रणदीप ने कहा कि वह फिल्म को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से काफी खुश हैं। रणदीप मानते हैं कि गैरपरंपरागत किरदारों के चुनाव का उनका फैसला फिल्मजगत के बदलते परिदृश्य के हिसाब से बिल्कुल सही है।

Did You Know: रणदीप हुड्डा और नीतू चंद्रा तीन साल तक लिव इन रिलेशन में थे

रणदीप इस तथ्य से वकिफ हैं कि वह हिंदी सिनेमा के 'राज' और 'प्रेम' जैसे किरदारों के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते। उन्हें मालूम है कि जिस तरह के किरदार वह चुनते हैं, वहां उनके लिए ज्यादा संभावनाएं हैं, चाहे व्यवसायिक सिनेमा हो या समानांतर सिनेमा।

'हाईवे' की वीरा बनना आलिया के लिए आसान नहीं था

फिल्म 'हाईवे' यदि अपने निर्देशक इम्तियाज अली की एक फिल्मकार के रूप में रचनात्मकता की पुष्टि करती है, तो एक अभिनेता के रूप में रणदीप के कला कौशल को भी साबित करती है। यह फिल्म इस बात को साबित करती है कि रंगमंच से ताल्लुक रखने वाले रणदीप आखिर दूसरे अभिनेताओं से अलग क्यों है।

रणदीप ने कहा, "हर अभिनेता यह चाहता है कि उसकी पहुंच एक बहुत बड़े दर्शक वर्ग में हो। इसलिए मैं व्यवसायिक सिनेमा की तरफ ज्यादा रुझान नहीं रखता। मेरी कोशिश चॉकलेटी-चार्मिंग स्टार बनने की नहीं बस एक अच्छा अभिनेता कहलाने की है। समांतर सिनेमा की अपनी खूबसूरती होती है, आप भी यह समझ जाएंगे चाहे देर से ही सही।" रणदीप के पास इस समय 'उंगली' 'किक' और 'मैं और चार्ल्स' जैसी फिल्में हैं।

Did You Know: रणदीप हुड्डा और नीतू चंद्रा तीन साल तक लिव इन रिलेशन में थे। लेकिन मर्डर 3 में रणदीप हुड्डा के हॉट और इंटिमेट सींस की भरमार के चलते नीतू और रणदीप हुड्डा का रिलेशन ब्रेक हो गया और दोनों आज एक-दूसरे की शक्ल भी नहीं देखना चाहते।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X