..................... I am underrated as an actor: Shahid Kapoor - Hindi Filmibeat

लोगों ने मेरी कद्र नहीं की: शाहिद कपूर

आज शाहिद कपूर की फिल्म आर राजकुमार..पर्दे पर रिलीज हो रही है। प्रभु देवा के निर्देशन में बनीं फिल्म आर राजकुमार का जोरदार ढंग से प्रमोशन किया गया है। फिल्म से शाहिद को बहुत ज्यादा उम्मीद है। हाल ही में फिल्म के बारे में बात करते हुए शाहिद ने कहा कि उन्हें बॉलीवुड में आये दस साल से ज्यादा हो गया है लेकिन उन्हें वह जगह नहीं मिल पायी जिसके वह हकदार है, जिसका उन्हें अक्सर अफसोस रहता है।

शाहिद ने कहा कि मैं उन लोगों की बात से सहमत हूं जो मेरे बारे में अक्सर कहते हैं कि मुझे फिल्मी दुनिया में कमतर करके आंका गया। मेरी कुछ फिल्में बॉक्सऑफिस पर सफल नहीं रही जिसकी वजह से कुछ लोगों ने मेरी वैल्यू नहीं समझी लेकिन मैं आपको बता दें कि मेहनत और ईमानदारी पर भरोसा करता हूं ।

इसलिए मैं लगातार काम करता रहा हूं,इसलिए मुझे लगता है कि आने वाला वक्त मेरे लिेए भी सफलता लेकर आयेगा। वैसे जब दर्शक मेरी प्रशंसा करते हैं तो मुझे लगता है कि मैं अपने काम में सफल हो रहा हूं।

गौरतलब है कि आज रिलीज हुई फिल्म आर राजकुमार में शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी है। फिल्म पूरी मसाला टाइप है जिसे युवागण पसंद करेंगे ऐसा सोचा जा रहा है।

फिल्म के टपोरी छाप गानों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं इसलिए ऐसा सोचा जा रहा है कि शाहिद की यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर अच्छा बिजनेस करेगी। खैर देखते हैं कि शाहिद

औऱ फिल्म की सोच को दर्शक स्वीकारते हैं कि नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X