जानिए शाहरूख को किससे लगता है डर?
इन दिनों बालीवुड के किंग खान यानी शाहरूख की चर्चा चारों औऱ है वजह है उनकी फिल्म जब तक है जान का 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेना। फिल्म तो हिट हो ही गयी लोगों ने कहना भी शुरू कर दिया कि जाते-जाते भी यश चोपड़ा बॉलीवुड को खोया शाहरूख वापस कर गये। लेकिन जहां शाहरूख को इस बात पर खुश होकर ट्विट करना चाहिए उन्होंने बड़े अजीब से विचार ट्विटर पर लिखे हैं।
किंग खान ने लिखा है कि उन्हें अजनबियों से मिलने में बहुत डर लगता है। वो अंजान लोगों से मिलने में काफी असहज महसूस करते हैं जबकि लोगों उनसे ऐसे मिलते हैं जैसे कि वो मुझे सालों से जानते हैं।
शाहरूख के जानने वालों का कहना है कि अपने पापा को काफी जल्दी खो देने और अचानक से पापा तुल्य यश चोपड़ा के चले जाने से किंग खान काफी परेशान हो गये हैं इसलिए वो इस तरह की बात कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
