खान-पान और दिल से 100% पंजाबन कुड़ी हूं: सोनाक्षी सिन्हा

फिल्म एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आजकल अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में हैं। कभी फिल्म के गानों को लेकर तो कभी अपने शॉर्ट हेयर लुक को लेकर। लेकिन इस बार बात कुछ और है।

यूं तो सोनाक्षी सिन्हा बिहार से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन उनका कहना है कि वह दिल से पंजाबन हैं। सोनाक्षी ने अपनी आने वाली फिल्म 'एक्शन जैक्सन' के गाने 'पंजाबी मस्त' को लेकर ट्विटर पर लिखा, "जन्म से भले पंजाबन नहीं हूं, लेकिन दिल से और खान पान से पूरी तरह पंजाबन हूं।"

प्रभुदेवा निर्देशित फिल्म 'एक्शन जैक्सन' में सोनाक्षी के नायक अभिनेता अजय देवगन हैं। 'पंजाबी मस्त' काफी मौज मस्ती भरा गाना है और अजय देवगन गाने में जबरदस्त डांस करते दिखाई देंगे। हालांकि इससे पहले फिल्म का एक और गाना जारी किया जा चुका है। सोनाक्षी के साथ साथ इस फिल्म के गाने अजय देवगन की डांस की वजह से भी काफी पॉपुलर हो रहे हैं।

गाने में अजय देवगन और अभिनेता कुणाल राय कपूर एक पंजाबी ढाबे में मौज मस्ती करते और लस्सी गटकते दिखाए गए हैं, जबकि सोनाक्षी ठुमके लगाती दिखी हैं। यह गाना अंकित तिवारी, हिमेश रेशमिया, विनीत सिंह, आर्य आर्चाय, आलमगीर खान और नीति मोहन ने गाया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X