PICS: Gone Girl की स्क्रीनिंग में सोनाक्षी का शार्ट हेयर लुक
आजकल सोनाक्षी सिन्हा अपने नए लुक को लेकर काफी उत्साहित हैं। लंबे, घने जुल्फों वाली सोनाक्षी ने आजकल शार्ट हेयर लुक अपनाया है। सोनाक्षी ने सबसे पहले सोशल साइट ट्वीटर के जरीए अपने इस नए अवतार को लोगों के सामने रखा। और इसे लेकर वह काफी खुश नजर आ रही हैं। बहरहाल, बेन एफ्लेक की फिल्म गोन गर्ल की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची सोनाक्षी काफी स्मार्ट नजर आ रही थीं।
नोट: स्क्रीनिंग में पहुंचे सोनाक्षी सिन्हा समेत बाकी सितारों की तस्वीर देखने के लिए नीचे दिए तस्वीर पर क्लिक करें।
Gone Girl एक अमेरिकन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन किया है डेविड फिन्चर ने। मुंबई के लाइटबॉक्स थियेटर में हुए इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के लिए सितारे नजर आए थे। सोनाक्षी सिन्हा समेत अर्जुन रामपाल, अदिति राव हैदरी, रेमा डि सूजा, अमोल गुप्ते, रणवीर शौरी, अभिषेक कपूर और अनशुला कपूर भी स्क्रीनिंग के दौरान नजर आए थे।
गौरतलब है कि, इतने सितारों के बीच सबकी आंखें टिकी थी सोनाक्षी सिन्हा पर, जो ब्लैक लेगिन और लाइट पिंक साइड स्लिंग टॉप में काफी अलग नजर आ रही थीं। अलग था , उनका हेयर स्टाइल, जो कि उन्होंने कुछ दिनों पहले ही अपनाया है। कंधे तक शार्ट हेयर में सोनाक्षी का लुक वाकई कुछ डिफरेंट है।
सोनाक्षी सिन्हा को अब तक हमने सिर्फ लंबे बालों में देखा है। ऐसे में इनका यह नया लुक काफी आकर्षक लग रहा है। सोनाक्षी छोटे बालों में काफी क्यूट भी लग रही हैं। लेकिन फिर भी सोनाक्षी, हम आपके लंबी जुल्फों को मिस करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












