फिल्मी रेस में शामिल नहीं सोनम कपूर
बॉलीवुड के सुपरहिट हीरो अनिल कपूर की सुपर फ्लाप हिरोईन सोनम कपूर ने कहा है कि वो नंबर वन और भागमभाग की रेस में शामिल नहीं है। अब वो अच्छी भूमिकाओं को तरजीह देने वाली हैं। इसलिए अब वो चुंनिदा रोल करने वाली हैं।
भले ही सोनम कपूर चुनिंदा रोल का ढोल पीटें लेकिन अब वो हर वह काम कर रही हैं जिससे वो सफलता हासिल कर सकें। हाल ही में उन्होंने यशराज कैंप का रूख किया है। खबर है कि यशराज की नई फिल्म में सोनम कपूर बिकनी में नजर आने वाली हैं।
इसलिए सोनम कपूर आज कल जिम में पसीना बहा रही है ताकि वो बिकनी में बेहद हॉट और ग्लैमरस दिखे। करीना कपूर को अपनी आयडल मानने वाली सोनम कपूर भी उन्ही की तरह हॉट और सेक्सी दिखने की फिराक में हैं।देखते है कि यशराज की चुंनिदा कहानी और बिकनी सोनम कपूर को किस रेस में खड़ा करती हैं। फिलहाल सांवरिया से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली सोनम कपूर ने मौसम और प्लेयर्स तक के सफर में मेहनत तो बहुत की है लेकिन अभी तक उन्हें मेहनत का फल नहीं मिला है। खैर सोनम हम तो यही कहेंगे कि इस बार आपकी मेहनत रंग लाये और ऊपर वाला आपकी सुन ले।


Click it and Unblock the Notifications
