''मैं आमिर खान नहीं हूं.. कि एक साल में एक ही फिल्म करूं....''

By Neeti

जी हां, यह कहना है एक्टर अली जफर का। अली फिलहाल आलिया भट्ट के साथ अगली फिल्म डियर ज़िंदगी में आने वाले हैं। इस फिल्म में अली जफर, आलिया के साथ शाहरूख खान, कुणाल कपूर भी मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म के लेटेस्ट रिलीज पोस्टर्स को लोगों ने काफी पसंद किया है।

Ali Zafar

बॉलीवुड फिल्मों में कम दिखने की बात पर अली जफर ने कहा कि मैं हर साल एक फिल्म ही करना पसंद करता हूं.. इसके साथ ही मैं दुनिया भर में शोज करता हूं.. मुझे अपने स्टूडियो में बैठकर रिकॉर्डिंग करना बेहद पसंद है।

[तो सलमान ने भी माना.. वो आमिर खान से बड़े स्टार हैं!]

लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा, हालांकि जल्द ही मुझे समझ आ गया कि मैं आमिर खान नहीं हूं कि साल में एक ही फिल्म करूं। यदि मेरी वह एक फिल्म काम नहीं करती है, तो मेरा पूरा साल बर्बाद हो जाता है। लिहाजा, मैंने सोचा है कि मैं साल में एक से ज्यादा फिल्में करने की कोशिश करूंगा।

['मैं तो रोमांस करता हूं.. कुश्ती आमिर, सलमान खान ही संभाल लेंगे..']

अली जफर ने कहा कि अब मैं कुछ अलग करना चाहता हूं.. मैंने चॉकलेट बॉय रोल काफी निभा लिए हैं, अब मुझे लगता है कि मुझे कुछ हटकर किरदार करने चाहिए। हम्मम.. हमें भी उम्मीद है कि डियर जिंदगी से अली जफर को एक नई पहचान मिलेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X