..................... I Am Haryana's Jat so I cant Dance said Randeep Hooda |Murder 3 | जाट हूं ना इसलिए नाच नहीं सकता: रणदीप हु्ड्डा - Hindi Filmibeat

जाट हूं ना इसलिए नाच नहीं सकता: रणदीप हु्ड्डा

रणदीप हु्ड्डा बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं इन दिनों काफी चर्चित भी है। वजह है विशेष भट्ट की फिल्म मर्डर 3 में उनका लीड रोल होना। अब तक करीब 15 फिल्मों में काम कर चुके रणदीप ने अभी तक अपनी किसी भी फिल्म में ठुमका नहीं लगाया है।

ऐसा नहीं है कि उन्हें नाचना नहीं आता बल्कि इसके पीछे उनका कुछ और ही कहना है। रणदीप कहते हैं मैं जाट हूं, हरियाणा का हूं और हरियाणा के लड़के जो कि जाट होते हैं वो डांस नहीं करते हैं। इसलिए मैं नाचता नहीं हूं। रणदीप ने इस बात का खुलासा स्टार प्लस के चर्चित डांस रियलिटी शो नच बलिए में उस वक्त किया जिस समय वो अपनी फिल्म मर्डर 3 के प्रमोशन के लिए आये थे।

आपको बता दें कि 15 फरवरी को विशेष भट्ट निर्देशित फिल्म 'मर्डर 3' पर्दे पर पहुंच रही है। फिल्म में लीड रोल रणदीप हुड्डा, अदिति राव हैदरी, मोना लिसा और पाकिस्तानी तारिका सारा लोरन भी है।

फिल्म मल्टीसेक्स रिलेशन की पैरवी करती है जिसके बारे में महेश भट्ट ने पहले ही ऐलान कर रखा है कि यह फिल्म बॉलीवुड की हॉट हिट फिल्म में से एक होगी।

तो वहीं फिल्म की हिरोईन अदिति रॉव हैदरी ने कहा कि फिल्म केवल सेक्स रिलेशन पर नहीं है बल्कि यह सोसायटी का एक कड़वा सच लोगों के सामने लाती है। मेरी फिल्म अश्लील नहीं बल्कि सुंदर है जो कि रोमांस को अलग अंदाज में पेश करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X