मर्डर 3: प्यार का कत्ल होगा इस वैलेंटाइन, बिना इमरान!

इस वैलेंटाइन निर्देशक विशेस भट्ट की मर्डर सीरीज की तीसरी फिल्म मर्डर 3 रिलीज होने जा रही है। फिल्म का सबसे बड़ा निगेटिव प्वाइंट है कि इमरान हाशमी इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन विशेस का कहना है कि फिल्म को देखते समय आप किसी भी पल इमरान को मिस नहीं करेंगे क्योंकि फिल्म में रणदीप हुड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई है और साथ ही अदिति राव और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मोना लीजा ने भी उनका साथ दिया है। फिल्म की इस बार की टैगलाइन है दिस वैलेंटाइन लव विल बी मरडर्ड। जिसका मतलब है इस वैलेंटाइन प्यार का कत्ल होगा। यूं तो फिल्म के प्रोमो और फिल्म के गाने के वीडियो को देखकर फिल्म बेहतरीन लग रही है लेकिन फिर भी इमरान हाशमी की कमी सभी को खल रही है।

2004 में रिलीज हुई फिल्म मर्डर बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। इसमें इमरान हाशमी के साथ मल्लिका शेरावत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के गाने भी सुपरहिट थे। मर्डर की सफलता ने ये साबित कर दिया कि बड़े एक्टर के ना होने पर भी फिल्म को हिट बनाया जा सकता है। फिल्म का निर्देशन किया था अनुराग बासु ने और निर्माता थे महेश भट्ट। इमरान हाशमी और मल्लिका के हॉट सीन्स ने तो बॉक्स ऑफिस पर तहलका ही मचा दिया था। फिल्म की सफलता का पूरा श्रेय दिया गया इमरान हाशमी को। अश्मित पटेल भी फिल्म में मुख्य भूमिका में थे।

उसके बाद 2011 में आई मर्डर 2। इस फिल्म में इमरान हाशमी और जैकुलीन फर्नाडीज ने मुख्य भूमिका निभाई। इस बार भी बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सफल रही। इसमें भी इमरान हाशमी और जैकुलीन फर्नाडीज के बीच कई हॉट सीन्स फिल्माए गये। मर्डर 3 से अब विशेस भट्ट निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म में रणदीप ने इतनी बेहतरीन एक्टिंग की है कि कोई भी इमरान को मिस नहीं करेगा और अगर कोई करता है तो वो मुझे बताए। फिल्हाल मर्डर 3 के गाने भी बहुत पसंद किये जा रहे हैं। और फिल्म के प्रोमो को देखकर तो यही लग रहा है कि मर्डर सीरीज की सफलता को ये एक बार फिर दोहराएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X