सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम कर सोनाक्षी हैं Super खुश

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अब हिन्दी सिनेमा से निकल तमिल फिल्मों की तरफ भी बढ़ रही हैं। आपको बता दें, यह सोनाक्षी का जादू ही है कि उन्हें पहली तमिल फिल्म में ही दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम करने मौका मिला। जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म 'लिंगा' की। फिल्म के ट्रेलर में जहां रजनीकांत दमदार एक्शन करते दिख रहे हैं, वहीं सोनाक्षी गांव की गोरी के रूप में नजर आ रही हैं।

लिंगा में काम करने को लेकर सोनाक्षी कहती हैं कि ''सुपरस्टार रजनीकांत की नायिका मैं बेहद खुश हूं। मैं यहां एक नई अभिनेत्री हूं। मुझे यहां बहुत ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। लिहाजा, मेरे लिए इससे बेहतर शुरूआत नहीं हो सकती थी, मैं लिंगा में काम कर बहुत खुश हूं।" आपको बता दें, यह सोनाक्षी की पहली तमिल फिल्म है।

फिल्म लिंगा के ऑडियो लांच के मौके पर पहुंची सोनाक्षी ने 'लुंगी डांस' गाने की कुछ पंक्तियां भी गुनगुनाई। जबकि फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, "लिंगा' दो युगों में बंटी हुई है। फिल्म में गांव की गोरी की भूमिका निभाने वाली सोनाक्षी, रजनीकांत की 1940 के दशक की प्रेमिका हैं, जबकि अनुष्का शेट्टी सुपरस्टार की वर्तमान युग की जोड़ीदार हैं।"

बहरहाल, फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और दर्शकों की ओर से इसे जबरदस्त रिस्पॉस मिल रहा है। लिहाजा, उम्मीद कर सकते हैं कि फिल्म सुपरहिट होकर सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X