मिंक ने मुझे बदनाम किया: जगदीश माली
मैं पूरी तरह से ठीक-ठाक हूं। मुझे शारीरिक और मानसिक कोई भी बीमारी नहीं है इसलिए बार-बार जो लोग मेरे बारे में कह रहे हैं कि मैं मानसिक रूप से बीमार हूं तो वो लोग कृपा करके इस तरह की बात करना बंद कर दें। यह कहना है अंतरा माली के पिताजी जगदीश माली का। जगदीश ने कहा कि यह सब मिंक बरार का कियाधरा है जो पब्लिसिटी पाने के लिए मुझे और मेरी बेटी को बदनाम कर रही है।
मुझे सुगर की दिक्कत है। मैं रोज सैर करने जाता हूं। पॉली हिल की सड़कों पर भी मैं उस दिन सैर के लिए निकला था, लेकिन मुझे लगा कि मुझे थकान हो रही है बस मैं अपने सुगर लेवल को मेंटन करने के लिए चॉकलेट खाने के लिए दुकान पर गया था लेकिन चॉकलेट मेरे मुंह पर फैल गया और उसी समय मिंक ने मुझे देखा लेकिन उसके बाद की सारी कहानी उनकी बनायी हुई है।
मालूम हो कि अमिताभ और रेखा जैसी महान हस्तियों का पोर्टफोलियो तैयार करने वाले जाने-माने फोटोग्राफर जगदीश माली पिछले दिनों फटेहाल मुंबई की सड़क पर मिंक बरार से मिले थे। मिंक ने तुरंत उनकी बेटी अंतरा माली को फोन किया था लेकिन अंतरा ने कहा था कि उनका बच्चा बहुत छोटा है इसलिए वो नहीं आ सकते हैं तब मिंक ने सलमान खान को फोन किया।
सलमान ने तुंरत जगदीश को गाड़ी भेजकर अपने घर बुलाया और खाना खिलाया। हालांकि इस बात के लिए अंतरा माली ने कहा था कि उनके पापा पूरी तरह से ठीक है। सलमान फालतू में मेरे पापा की मदद क्यों कर रहे हैं? जिस पर सलमान ने कहा था कि अगर जगदीश माली सही थे तो फटेहाल पॉली हिल की सड़कों पर क्यों घूम रहे थे?

Click it and Unblock the Notifications












