जिसका कोई नहीं उसका सलमान है
सलमान खान बॉलीवुड का एक ऐसा नाम जो कि हर एक की जुबां पर बहुत ही इज्जत और सम्मान के साथ लिया जाता है। आज एक बार फिर से सलमान खान ने ये साबित कर दिया कि वो सिर्फ बॉलीवुड के ही किंग नहीं हैं बल्कि उनका दिल भी एक किंग की तरह ही लोगों के लिए दया से भरा है। हाल ही में बॉलीवुड के जाने माने फोटोग्राफर जगदीश माली को सड़कों पर भिखारियों की तरह पाया गया। मिंक ब्रार जो कि एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं ने सलमान खान को फोन करके जगदीश माली की इस अवस्था के बारे में बताया तो सलमान ने तुरंत ही अपनी गाड़ी भेजकर जगदीश माली को अपने घर बुला लिया और साथ ही उनकी काफी मदद भी की।
हालांकि जगदीश माली की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अंतरा माली को भी इस बात की जानकारी दी गयी लेकिन अंतरा ने ये कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि वो अभी अभी मां बनी हैं और बहुत व्यस्त हैं। इस वक्त वो अपने माता-पिता की देखभाल नहीं कर सकतीं। ये कहकर उन्होंने फोन रख दिया। ज्ञात हो कि अंतरा माली बहुत पहले से ही अपनी मां के साथ महिम में रहती थीं। उसके बाद उन्होंने मैगजीन के एडिटर के साथ शादी कर ली और वो साउथ मुंबई में शिफ्ट हो गयीं। उनके पिता हमेशा ही आरम नगर में रहते रहे वो भी अकेले।
ऐसा भी बताया गया कि जगदीश माली को ब्लड शुगर की शिकायत है। वो शराब बहुत पीते थे इसलिए उनकी पत्नी और बेटी उन्हें छोड़कर अलग रहने लगी थीं। अकेलेपन ने जगदीश माली को बुरी तरह से तोड़ दिया था। खबर तो ये भी है कि कुछ समय पहले ही जगदीश माली को हार्टअटैक हुआ था जिसके बाद से उन्होंने सभी से अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। उन्होंने अपना पुराना स्टूडियो भी बेच दिया था। लेकिन आज उनकी याद्दाश्त भी इतनी कमजोर हो गयी है कि उन्हें ये भी याद नहीं कि उनका स्टूडियो बिक चुका है। सलमान खान ने जगदीश माली की मदद करके अपनी दरियादिली की एक मिसाल साबित की है। लेकिन सलमान की मदद पाने वाले ये पहले नहीं हैं जगदीश माली से पहले भी कई जरुरतमंदों की मदद कर सलमान खान चर्चा में रहे हैं। आइये जानते हैं किन किन पर दया बरसी है सलमान की।


Click it and Unblock the Notifications











