दो चुटिया और सूट में दिखेंगी कान में सोनम
अब आप सोच रहे होंगे कि अचानक अनिल पुत्री सोनम कपूर को क्या हो गया तो सुनिये उन्हें हुआ कुछ नहीं है। दरअसल मामला यह है कि सोनम कपूर पुराने जमाने की हिट फिल्म खूबसूरत की रीमेक में काम कर रही हैं। जिसका प्रदर्शन कान महोत्सव में होगा। इसलिए अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए सोनम कपूर ने खूबसूरत फिल्म का रूप अपनाने का फैसला किया है।
अब चूंकि ऋषिकेश मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म खूबसूरत में रेखा का रूप इसी तरह का था। वो फिल्म दो चुटिया वाली, सूट पहने दिखी थीं। इसलिए सोनम इस तरह का रूप धरकर लोगों के सामने आयेंगी। कान महोत्सव 15 मई से शुरू हो रहा है।
इसके अलावा सोनम कपूर वहां रेखा के अलग-अलग रूप में भी नजर आयेंगी। वो उमराव जान भी बन सकती हैं। सोनम ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं रेखा जी जैसी महान हस्ती की हिट फिल्म की रीमेक में काम कर रही हूं। मैं उनके जैसी सुंदर दिखने की भरपूर कोशिश करूंगी।
मालूम हो कि रेखा ने फिल्म खूबसूरत की रीमेक में अच्छा काम करने के लिेए सोनम को आशिर्वाद भी दिया है। सोनम कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा मैं जो फिल्म कर रही हूं उसके लिेए मुझे उनका आशीर्वाद मिला।
मैं जब तक है जान के प्रीमियर के दौरान उनसे मिली थी और वहीं पर रेखा जी ने मुझे आशीर्वाद दिया था। हम सिर्फ फिल्म में रेखा के किरदार के खासियत को लेकर एक मॉर्डन रुप में ढ़ाल रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि खूबसूरत फिल्म की रीमेक के निर्माता सोनम के डियर पापा अनिल कपूर हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं शंशांक घोष।


Click it and Unblock the Notifications
