मैं पोर्न नहीं बोर्न अभिनेत्री हूं: वीना मलिक
पकिस्तानी हॉट बेब वीना मलिक का रूप जितना ही बोल्ड है उससे कहीं ज्यादा मैडम की जबान भी चलती है। शुक्रवार को उनकी बोल्ड फिल्म 'जिंदगी 50-50' रिलीज हुई है।
हालांकि फिल्म को आशातीत रिस्पांस तो नहीं मिला लेकिन वीना की शेखी कम नहीं हो रही हैं। अपनी फिल्म को अपनी जिम्मेदारी कहने वाली वीना मलिक ने कहा कि वो फिल्म साइन करने से लेकर फिल्म के रिलीज होने तक फिल्म का साथ देती हैं।
अपने आप को जन्मजात अभिनेत्री बताने वाली वीना ने कहा कि मैं कोई हवा का झोंका नहीं जो आयी और चली जाऊं, मैं फिल्म को अपना ईमान समझती हूं और उसके लिए जी लगाकर काम करती हूं। मालूम हो कि वीना मलिक ने फिल्म में वैश्या का किरदार निभाया है और फिल्म के प्रमोशन के लिए वह बदनाम गलियों में कंडोम तक बांट आयी है।
कुछ दिन पहले वीना ने कहा था कि वह सेक्सी हैं इसलिए लोग उन्हें पोर्न स्टार ना कहें। मैं जानबूझ कर न्यूड सींस नहीं दे सकती हूं। हां बैकलेस औऱ किसिंग सीन देने वाली मैं अकेली अभिनेत्री तो हूं नहीं जो मेरे दृश्यों पर इतनी बातें बनायी जा रही हैं।
वीना का इशारा पोर्न स्टार सन्नी लियोन की ओऱ था। खैर वीना मैडम अब तो आपने फिर से अपने आप को बोर्न एक्टर कहकर एक नयी बहस को जन्म दे दिया है देखते हैं इस बार बहस में कौन जीतता है।


Click it and Unblock the Notifications












