जिंदगी 50-50 में सबकुछ रहा 50-50: फिल्म रिव्यू

नाम- जिंदगी 50-50
स्टारकास्ट- वीना मलिक, राजन वर्मा, रिया सेन और आर्य बब्बर
म्यूसिक- अमजद, नवीन और विवेक
सिंगर- राहत फतेह अली खान, बप्पी लहरी और रेखा भारद्वाज

जिंदगी 50-50 को लेकर वीना मलिक जितना उत्साहित थीं उससे कहीं ज्यादा वीना मलिक के फैन्स उत्साहित थे। फिल्म के रिलीज होने पर लोग वीना मलिक के नाम पर फिल्म देखने पहुंचे। हालांकि फिल्म में कई ऐसी बातें थीं जो कि इंडियन दर्शकों को नहीं भा रही है जैसे कि वीना मलिक का खुलकर हर एक बात पर बोलना, खुलकर स्किन शो करना और भी बहुत कुछ है फिल्म में जो कि लोगों को अपने परिवार को अपने साथ फिल्म ना देखने को मजबूर करता है। वीना मलिक ने अपनी फिल्म के प्रमोशऩ के लिए काफी मेहनत की है और साथ ही उन्होंने रेड लाइट एरिया तक में जाकर फिल्म प्रमोट की है। कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है ज़िंदगी 50-50 फैमिली फिल्म तो नहीं है। अगर देखना हो तो अकेले ही जाएं।

कहानी- वीना मलिक ने फिल्म में एक सेक्स वर्कर माधुरी का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी तीन लड़कियों के इर्द गिर्द घूमती है। जिनमें से एक है रुपा (सुप्रिया कुमार) जो एक हाउसवाईफ है और अपने पति बिरजू (राजन वर्मा) साथ मुंबई में एक अपने घर की तलाश में है। दूसरी लड़की है नैना (रिया सेन) जो कि एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस है। और एक सफल एक्ट्रेस बनना चाहती है। वो भी अपने सपने को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

तीसरी लड़की है माधुरी (वीना मलिक) जो कि एक सेक्स वर्कर है। इस प्रोफेशन को उसने खुद चुना है लेकिन अब वो वापस आना चाहती है अपना एक परिवार चाहती है। अब क्या इऩ तीनों लड़कियों के सपने पूरे होंगे ये जानने के लिए आपको हॉल जाकर फिल्म देखनी होगी।

फिल्हाल फिल्म से जुडी कुछ बातें जाने के लिए पढ़िये स्लाइड्स।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X