मैं रितिक से बेहतर हूं:बारबरा
रितिक रोशन के लिए फिल्म काईटस की शूटिंग आसान नहीं थी। इस फिल्म में एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान रितिक कई बार घायल हुए। पहली बार इन्हें इस फिल्म में घुटने मे चोट लगी थी दूसरी बार उनकी कलाई कट गई थी।जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा।
देखें : काइट्स का लेटेस्ट वीडियो
इस दौरान कुछ समय के लिए शूटिंग रोकनी पड़ी थी। मजे की बात यह है कि वही एक्शन सीन को जब बारबरा ने किया तो उन्हें चोट नहीं आई। बारबरा का कहना है कि मैं रितिक से बेहतर स्टंट करती हूं। या हो सकता है कि इस मामले में रितिक से ज्यादा लकी हूं।बारबरा-रितिक की काईट्स अगले महीने रिलीज़ हो रही है


Click it and Unblock the Notifications
