पेरिस घूमने जा रहे आमिर खान
आजकल आमिर के बारे में पता नहीं चल रहा था कि वह कहां है और क्या कर रहे हैं। जब सिब्बल ने उन्हे साफ-सफाई का ब्रैंडेड बेलचा थमाया साहब तभी दिखे थे। खैर उन्हे ढूंढने के लिए उनके ब्लॉग पर पहुंचे। तो पता लगा कि आमिर आजकल बाहर घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं।
आमिर खान का पिक्चर एल्बम देखें
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने लिखा है कि वह रविवार को पेरिस में होंगे। आमिर अगर पेरिस जा रहे हैं तो कोई खास उद्देश्य तो होगा ही। वह लिखते हैं, "मैं दो मई को पेरिस में रहूंगा और आप में से जो भी मुझसे मुलाकात का इच्छुक हैं, मैं उनसे मिलना पसंद करूंगा। आप में से हर कोई अपने साथ एक व्यक्ति को ला सकता है। यदि आपकी उम्र 18 वर्ष से कम है तो आपको एक वयस्क के साथ आना होगा।"
आमिर के ब्लॉग से ये तो पता लग गया कि जनाब आजकल कर क्या रहे हैं लेकिन वह ये कर क्यों रहे हैं। इस पर सस्पेंस बरकरार है। पेरिस जा कर अपने प्रशंसकों से मिलने के पीछे आमिर की क्या नयी योजना है? ये जानने के लिए तो लगता है, अब हमे उनकी अगली पोस्ट का इंतजार करना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications