मैं तो बलि का बकरा बन गया: हनी सिंह
पूरे मीडिया जगत में जहां गायक हनी सिंह को लेकर चर्चायें गर्म हैं वहीं हनी सिंह ने ट्विटर पर लिखा है कि मुझे आधार बनाकर लोग अपना उल्लू साध रहे हैं। मुझ पर निशाना साधा जा रहा है कि मैं अश्लील गाने गा रहा हूं लेकिन यह अब सही नहीं है। मैंने भले ही शुरूआत में गंदे गाने गाये हैं लेकिन अब मैं सुधर चुका हूं और लंबे अरसे से सफाई भरे गाने गा रहा हूं। लोग सरकार से तो लड़ नहीं पा रहे हैं इसलिए मेरे ऊपक अटैक कर रहे हैं जिसमें मेरी कोई गलती नहीं है। मुझे तो मु्द्दा बना दिया गया है। इसलिए मुझे दोष देना बंद कीजिये आप लोग, दोष सरकार औऱ कानून व्यवस्था को दीजिये जिसने अभी तक गैंगरेप के आरोपियों को सजा नहीं दी है।
आपको बता दें कि केस दर्ज होने और हंगामा मचने के बाद हनी सिंह ने ट्विट किया था औऱ कहा था कि उन्होंने वो गाने नहीं लिखे हैं जिस के लिए केस दर्ज किया गया है
गौरतलब है कि लखनऊ के वरिष्ठ आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने हनी सिंह के खिलाफ अश्लील गाने और महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोंग करने के में लखनऊ में FIR दर्ज करायी है।


Click it and Unblock the Notifications












