सुशांत और उनकी फैमिली को लिव इन रिलेशन में दिक्कत नहीं...
यशराज बैनर के तहत बनी फिल्म शुद्ध देसी रोमांस 6 सितंबर को पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा हो गया है कि फिल्म का सब्जेक्ट लिव इन रिलेशन है। फिल्म के प्रमोशन पर बात करते हुए फिल्म के हीरो सुशांत सिंह राजपूत ने कहा कि लिव इन रिलेशन उनकी नजर में बुरा नहीं है। रीयल लाइफ में भी टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडेवाले के साथ लिव इन में रहने वाले सुशांत ने कहा कि उनकी और उनकी फैमिली किसी को भी लिवइनरिलेशन से कोई दिक्कत नहीं है।
इसलिए फिल्म को करते वक्त भी मुझे कोई खासा दिक्कत नहीं हुई। मालूम हो कि फिल्म का सब्जेक्ट काफी बोल्ड है। सुशांत की फ़िल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' 6 सितंबर को रिलीज़ हो रही है। फिल्म में सुशांत के साथ हैं परिणिति चोपड़ा और वानी कपूर है।इस फ़िल्म के निर्देशक हैं मनीष शर्मा. मनीष की पहली फ़िल्म 'बैंड बाजा बारात' थी। फिल्म के गानों ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
अभिषेक कपूर की फिल्म काईपोछे की सफलता के बाद सुशांत सिंह की यह दूसरी फिल्म हैं, जिसमें उन्होंने परिणिति के साथ कई इंटिंमेट सींस दिये हैं तो वहीं फिल्म में वानी कपूर के साथ भी उनके कुछ रोमांटिक पल दिखाये गये हैं। फिल्म में उनका औऱ परिणिति का लिपलॉक इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।फिल्म से सुंशात को बॉक्सऑफिस पर एक बड़े धमाके की उम्मीद है। देखते हैं कि उनकी यह उम्मीदें पूरी होती है कि नहीं? वैसे सुशांत ने कहा है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है और उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी मेहनत जरूर रंग लायेंगी।


Click it and Unblock the Notifications












