Exclusive-परिणिती संग किसिंग सीन के बारे में अंकिता को पता था- सुशांत सिंह
टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से अपनी एक पहचान और फैन फोलोइंग बना चुके एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पहली बॉलीवुड फिल्म काई पो छे बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही। इसके बाद ही सुशांत सिंह को यशराज की फिल्म शुद्ध देसी रोमांस के लिए साइन कर लिया गया। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा और वाणी भी सुशांत सिंह के साथ मेन लीड रोल में हैं। सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रैंड अंकिता लोखडें भी बॉलीवुड में एंट्री की पूरी तैयारी में हैं। लेकिन फिल्हाल उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है। सुशांत सिंह से वनइँडिया ने इंटरव्यू के दौरान जब अंकिता को लेकर उनके रिलेशनशिप और अंकिता की सुशांत को लेकर पसेसिवनेस के बारे में बात की तो सुशांत ने बड़े ही मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि वो तो नैचुरल प्यार में।
सुशांत सिंह को लेकर कुछ समय पहले ये खबर भी आई थी उन्होंने परिणिती के साथ किसिंग सीन बिना अंकिता को बताए किये थे। लेकिन जब सुशांत सिंह से हमने इस बारे में पूछा तो उनका जवाब था आपको ऐसा लगता है कि मैं अंकिता को बिना बताए किसिंग सीन करुंगा। काश कि मैं ऐसा कर सकता। लेकिन मैं अंकिता को सबकुछ बता देता हूं। अंकिता थोड़ा सा पसेसिव हैं लेकिन वो भी लिमिट में। और ये तो नॉर्मल है। जब आप किसी को प्यार करते हैं तो थोड़ा पसेसिव तो हो ही जाते हैं। लेकिन हां ये लिमिट में ही अच्छा लगता है। लिमिट से ज्यादा पसेसिव होने से मुश्किलें शुरु हो जाती हैं।
सुशांत सिंह सूत्रों के अनुसार अंकिता के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहेते हैं। हालांकि दोनों के फ्लैट अगल बगल दिखते हैं और उनका गेट भी अलग अलग हैं लेकिन अंदर से दोनों फ्लैट ज्वाइंट हैं। हालांकि सुशांत सिंह या अंकिता इस बात को सामने एक्सेप्ट नहीं करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











