काल्की ने कहा इमरान मुझे किस क्यों नहीं करते?
आपको सुनकर हैरानी तो बहुत होगी कि अचानक काल्कि कोचलिन को क्या हो गया? अरे वह तो शादी-शुदा है तो फिर इस तरह की बातें वो क्यों कर रही हैं तो चलिए हम आपको बता देते हैं कि वह ऐसा क्यों कह रही हैं। दरअसल शंघाई और एक थी डायन जैसी फिल्मों में काल्कि ने इमरान के साथ काम किया है लेकिन दोनों ही फिल्मों में सीरयल किसर इमरान ने उन्हें किस नहीं किया।
काल्कि ने कहा कि लगता है कि इमरान को मेरा चेहरा पसंद नहीं है, तभी तो वो मुझे किस नहीं करते हैं। काल्कि ने यह बात एक इवेंट के दौरान कही। वो अपनी इस बात को कहने के बाद जोर-जोर से हंस भी रही थी।
मालूम हो कि काल्कि , एक थी डायन में इमरान के साथ नजर आयी हैं। लेकिन फिल्म में इमरान की प्रेमिका बनने के बावजूद इमरान और काल्कि के लविंग सीस और किसिंग सींस फिल्म में नहीं है, जबकि इमरान की फिल्में बिना उनकी किसिंग सींस के तो बनती नहीं हैं। देखते हैं कि काल्कि की इन बातों का इमरान मियां पर क्या असर होता है?आपको बता दें कि शुक्रवार को पर्दे पर एकता कपूर की बहुचर्चित फिल्म 'एक थी डायन' ने धमाके दार शुरूआत की है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे मैट्रो शहर की बात करें तो फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन औसत से काफी अच्छा रहा। एक थी डायन की निर्माता एकता कपूर और विशाल भारद्वाज हैं। फिल्म के निर्देशक कनन अय्यर हैं।


Click it and Unblock the Notifications












