'जैकपॉट' नहीं डेनियल को लेकर उत्साहित 'सन्नी'
'जैकपॉट' फिल्म केवल नाम की ही नहीं 'जैकपॉट' नही हैं बल्कि यह सन्नी लियोन के पति डेनियल वेबर के लिए भी किसी 'जैकपॉट' से कम नहीं है। मालूम हो कि सन्नी लियोन के साथ 'जैकपॉट' में एक छोटे से किरदार में नजर आयेंगे। जिसके लिए सन्नी काफी उत्साहित हैं।
अपने उत्साह के बारे में बताते हुए कह रहे थे कि अब मैं अपने पति को बताऊंगी कि उन्हें क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं।
मालूम हो 'जैकपॉट' में सन्नी लियोन के साथ सुशील जोशी और नासिरूद्दीन शाह भी है। फिल्म के निर्देशक कैजाद गुस्ताद हैं। फिल्म की शूटिंग गोवा में हुई है।
फिल्म के पहले लुक को ही लोगों ने पागलों की तरह देखा था इसलिए फिल्म के प्रति लोगों की दिलचस्प क्या होगी आप समझ सकते हैं? फिल्म में सन्नी के किरदार में ग्रे शेड भी देखने को मिेलेगा। फिल्म रागिनी एमएमएस 2 के बाद रिलीज होगी।
लेकिन एक और खास बात कैजाद गुस्ताद की फिल्म जैकपॉट के बारे में पता चली है कि फिल्म में सन्नी ने पोर्न फिल्म वाला रूप धारण नहीं किया है और उन्होंने फिल्म के केवल उन्हीं सींस को हां बोली है जो कि अश्लील नहीं बल्कि बोल्ड हैं।


Click it and Unblock the Notifications












