सितारों की चहेती हो गयी हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया- बॉलीवुड रिव्यू
सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा श्रृद्धा कपूर, एली अवराम, इलियाना डी क्रूज आदि ने हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया की काफी तारीफें की हैं। तो आइये देखते हैं हम्प्टी शर्मा के बारे में हमारे बॉलीवुड सितारों का क्या कहना है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया फिल्म देखते समय आलिया भट्ट और वरुण धवन आपको हंसाएंगे भी और रुलाएंगे भी। इनकी लव स्टोरी आपके दिल को छू लेगी। तो जाइये और प्यार में पड़ जाइये।
साकिब सलीम को हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया बहुत ही प्यारी फिल्म लगी। उन्होंने ट्वीट किया हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया बहुत ही क्यूट फिल्म है। काफी समय बाद इतनी प्यारी फिल्म देखने को मिली। शशांक खेतान को बहुत ही बेहतरीन शुरुआत मिली है वरुण धवन और आलिया भट्ट फिल्म में बहुत ही बेहतरीन नज़र आए हैं।
इलियाना डी क्रूज ने ट्वीट किया हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया बहुत ही प्यारी लव स्टोरी है। आलिया और वरुण एक साथ बहुत ही प्यारे दिखते हैं। दोनों के बीच की कैमिस्ट्री बेहतरीन हैा।
एली अवराम ने भी हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया की तारीफ करते हुए कहा हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया बहुत ही मजेदार फिल्म है। मैं तो शुरु से अंत तक हंसती ही रही। मुझे बहुत पसंद आई फिल्म। मैं तो दोबारा देखने जरुर जाऊंगी।
श्रृद्धा कपूर ने भी तारीफ करते हुए लिखा- अभी अभी हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया देखकर आ रही हूं। कितना बेहतरीन फिल्म है। बहुत मजा आया। वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी का तो क्या कहना। दोनों साथ में बहुत ही प्यारे लगते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












