हुमैमा मलिक हैं इमरान की 29 वीं अभिनेत्री..जिसे उन्होंने किस किया..
इमरान को पसंद है सीरयल किसर की इमेज
फिल्म में उनके साथ परेश रावल और पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैमा मलिक है। फिल्म में उनका और हुमैमा का लिपलॉक सीन भी है जिसे प्रमुखता से फिल्म के ट्रेलर में दिखाया जा रहा है।
हुमैमा मलिक हैं इमरान की 29 वीं अभिनेत्री..जिसे उन्होंने किस किया..
इस लिपलॉक सीन के बाद हुमैमा मलिक अभिनेता इमरान की 29 वीं अभिनेत्री बनी गईं हैं जिन्हें वो किस करेंगे। जिसके बारे में बात करते हुए हुमैमा ने कहा कि यह एक नार्मल सीन था जो फिल्म के लिए जरूरी था इसलिए हमने किया। मुझे इस सीन को करने में बिल्कुल भी दिक्कत नहीं हुई।
यूटीवी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले और कुणाल देशमुख के निर्देशन में बनी 'राजा नटवरलाल' में इमरान हाशमी का संजिदा रोल है जिसकी तारीफ करते हुए हुमैमा ने कहा कि पाकिस्तान में सुपरस्टार सलमान खान के साथ साथ हाशमी के भी बहुत चाहने वाले हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि उनके देश में लोगों को लगता है कि इमरान पाकिस्तानी हैं। 'राजा नटवरलाल' 29 अगस्त को रिलीज हो रही है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/sf1BsDj8Huk?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












