हुमैमा को 'किस' करने में परेशानी नहीं 'बिकनी' में है...

हुमैमा ने कहा कि उन्हें किसिंग सीन करने में दिक्कत नहीं
पाकिस्तानी मॉडल-अभिनेत्री हुमैमा मलिक ने अपनी पहली हिंदी फिल्म में कई चुंबन दृश्य दिए हैं, लेकिन फिल्मों में बिकनी पहनने से उन्हें खासा ऐतराज है। हुमैमा हिंदी फिल्म 'राजा नटवरलाल' के माध्यम से हिंदी सिनेमा जगत में कदम रख रही हैं, जो 29 अगस्त को प्रदर्शित होने जा रही है।
राजा नटवरलाल का ट्रेलर लांच: जिंदगी पैसे की तरह है खर्च नहीं कर पाओगे
हुमैमा ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं बिकनी पहन सकूंगी। मुझे सचमुच ऐसा नहीं लगता।जब मैं अच्छी अभिनेत्री हूं, तो बिकनी पहनने की क्या जरूरत है। मेरी फिल्म में जबरदस्ती अश्लीलता नहीं डाली गई है। हर रूमानी दृश्य का औचित्य है और इन्हें संवेदनशील तरीके से फिल्माया गया है।"
यूटीवी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले और कुणाल देशमुख के निर्देशन में बनी 'राजा नटवरलाल' में हुमैमा ने अभिनेता इमरान हाशमी के साथ काम किया है।उनका कहना है कि पाकिस्तान में सुपरस्टार सलमान खान के साथ साथ हाशमी के भी बहुत चाहने वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके देश में लोगों को लगता है कि इमरान पाकिस्तानी हैं।
हुमैमा ने बताया, "पाकिस्तान में बहुत बड़ी तादाद में इमरान और सलमान चाहने वाले हैं और उनकी फिल्मों को पाकिस्तान में अच्छी शुरुआत मिलती है। दर्शक उनके दीवाने हैं।
यहां तक कि कई लोगों को लगता है कि इमरान पाकिस्तानी हैं। इसलिए मुझे यकीन है कि मेरी फिल्म 'राजा नटवरलाल' को पाकिस्तान में बहुत जबर्दस्त शुरुआत मिलेगी।"
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/sf1BsDj8Huk?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications











