यकीनन मेरे और इमरान के लिपलॉक पर पाकिस्तान को एतराज होगा: हुमैमा मलिक

एक बार फिर से अभिनेता इमरान हाशमी अपनी आने वाली फिल्म 'राजा नटवरलाल' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ पर्दे पर पाकिस्तानी तारिका हुमैमा मलिक नजर आयेंगी जिनकी यह पहली इंडियन फिल्म है।

हुमैमा मलिक अभिनेता इमरान की 29 वीं अभिनेत्री बनी गईं हैं जिन्हें वो किस करेंगे

फिल्म को लेकर हुमैमा बहुत ज्यादा उत्साहित हैं लेकिन उन्हें डर है कि उनके और इमरान के किसिंग सीन को पाकिस्तान में डिलीट कर दिया जायेगा।

मेरे और इमरान के लिपलॉक पर पाकिस्तान को एतराज होगा...

इस बारे में खुद हुमैमा ने मीडिया से कहा कि पाकिस्तान में उनकी फिल्म उनके किसिंग सीन को हटाकर ही रिलीज होगी लेकिन इस बात से वो दुखी नहीं हैं। वैसे उन्हें इमरान संग ह़ॉट किसिंग सीन करने में दिक्कत नही हुईं उल्टा उन्हें तो इमरान संग काम करने में काफी मजा आया।

Must See: नटवरलाल उर्फ इमरान के टॉप 10 किसिंग सीन

इस लिपलॉक सीन के बाद हुमैमा मलिक अभिनेता इमरान की 29 वीं अभिनेत्री बनी गईं हैं जिन्हें वो किस करेंगे। जिसके बारे में बात करते हुए हुमैमा ने कहा कि यह एक नार्मल सीन था जो फिल्म के लिए जरूरी था इसलिए हमने किया। मुझे इस सीन को करने में बिल्कुल भी दिक्कत नहीं हुई।

गौरतलब है कि यूटीवी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी 'राजा नटवरलाल' में परेश रावल और के के मेनन भी नजर आएंगे। फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरेगी।

फिल्म के निर्माता कुणाल देशमुख हैं। इमरान हाशमी की तारीफ करते हुए हुमैमा ने कहा कि पाकिस्तान में सुपरस्टार सलमान खान के साथ साथ हाशमी के भी बहुत चाहने वाले हैं।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/waqWldvxw_M?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X