आशिमा-लीना के लिए रैंप पर दुल्हन बनेंगी हुमा कुरैशी...
जी हां आप सबकी चहेती अदाकारा हुमा कुरैशी आगामी इंडिया ब्राइडल वीक (आईबीडब्ल्यू) में डिजाइनर जोड़ी आशिमा-लीना के लिए रैंप पर चलेंगी। हुमा, आशिमा-लीना के परिधान संग्रह 'आलाप' की नुमाइश करेंगी। यह संग्रह दिल्ली की पुरानी दुनिया के जादू से प्रेरित है। आईबीडब्ल्यू द ग्रैंड हयात में 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित होना है। 2 दिसंबर के कार्यक्रम में डिजाइनर उनके वैवाहिक परिधान पेश करेंगे।
'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'एक थी डायन' जैसी फिल्मों से अपना असर छोड़ने वाली हुमा कुरैशी बहुत जल्द माधुरी दीक्षित, नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारसी संग अभिषेक चौबे की फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में नजर आने वाली हैं। फिल्म 10 जनवरी, 2014 को प्रदर्शित होनी है।
फिल्म डेढ़ इश्कियां में सेक्स औऱ बोल्ड दृश्यों की अति हैं। फिल्म की सहनायिका हुमा कुरैशी और सहनायक अरशद वारसी ने जहां इंटिमेंट सींस की लाइन लगा दी हैं वहीं खबर है कि फिल्म में लीड रोल कर रहीं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी अभिनेता नासिरूद्दीन शाह के साथ बोल्ड बेड सीन दिये हैं।
निर्देशक अभिषेक चौबे ने कहा था कि फिल्म डेढ़ इश्कियां में उन्होंने कुछ बेहद ही अतरंग दृश्य फिल्माये हैं। फिल्म में हुमा कुरैशी और अरशद वारसी के बीच तो सेक्स रिलेशन दिखाये ही गये हैं वहीं दूसरी ओर लीड रोल निभा रहे माधुरी दीक्षित औऱ नासिरूद्दीन शाह के बीच में भी काफी उत्तेजक दृश्यों को फिल्माया गया है क्योंकि यही पटकथा की मांग थीं।


Click it and Unblock the Notifications












