जीरो साइज नहीं बल्कि उत्तेजक हैं हुमा कुरैशी
अनुराग कश्यप की खोज हुमा कुरैशी को जीरो साइज की ना तो दरकार है और ना ही ख्वाहिश इसलिए वह कभी भी इस बारे में सोचती नहीं हैं। हुमा का कहना है कि वह अपने करियर और अपने फीगर से काफी खुश और संतुष्ट हैं, उन्हें उनके अभिनय के दम पर अच्छे सितारों और बैनर के साथ काम करने को मिल रहा है यही बहुत है उनके लिेए।
हुमा ने कहा कि आजकल लड़कियां साइज जीरो के लिए ललायित रहती हैं जिसके चक्कर में वह अपना चार्म खो रही हैं, मैं उन लोगों में से नहीं हूं। मुझे बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर काम मिल रहा है ना कि शरीर के दम पर इसलिए मैं कभी भी अपने आप को जीरो साइज में बदलने की नहीं सोचती। मालूम हो अपने गठीले और भारी-भरकम कद-काठी के लिए हुमा हमेशा आलोचनाओं के घेरे में आ जाती है।
हुमा इन दिनों बड़े बैनरों और सितारों के साथ काम कर रही हैं। अप्रैल 2013 में उनकी रिलीज हुई फिल्म 'एक थी डायन' काफी सफल रही तो वहीं दूसरी ओर उनकी फिल्म 'डीडे' भी प्रदर्शन के लिए तैयार है। हुमा इस फिल्म में एक्शन रोल में हैं जो कि उनके लिए काफी चुनौती पूर्ण था।
इस फिल्म के बाद वह विशाल भारद्वाज की फिल्म 'डेढ़-इश्कियां' में बिजी हो जायेंगी। जिसमें उनके साथ माधुरी दीक्षित, नासिरूद्दीन शाह और अरशद वारसी हैं। फिल्म में अरशद संग हुमा के काफी उत्तेजक सीन है। जिसके लिए हुमा ने कहा कि अगर वो अपीलिंग नहीं होती तो लोग उन्हें बड़े बैनरों में साइन ही क्यों करते? मुझे आज लोग साइन कर रहे हैं तो मुझमें कुछ तो बात होगी ना।
आईये आपको बताते हैं हुमा कुरैशी के बारे मे दिलचस्प बातें...


Click it and Unblock the Notifications











