'काइट्स' के प्रचार में जुटे रितिक-सुजैन

पढ़ें : रितिक-बारबरा की काइट्स मई में उड़ेगी
गैरतलब है कि काइट्स की शूटिंग के दौरान ही रितिक और विदेशी अभिनेत्री बारबरा मोरी के रोमांस के चर्चे बुलंदियों पर पहुंचे थे। इन खबरों से उकतायी सुजैन के रितिक की लाइफ से दूर चले जाने की खबरें भी आयीं थीं। लेकिन फिल्म खत्म होने के कुछ दिन के अंदर ही सब कुछ नॉर्मल हो गया।
अब सुजैन ट्विटर पर रितिक के लिए अपने प्रेम का इजहार कर एक तीर से दो शिकार करना चाहती हैं। काइट्स के रिलीज की तारीख 21 मई घोषित की गयी है। मशहूर अभिनेता रहे संजय खान की बेटी सुजैन और अभिनेता-निर्माता राकेश रोशन के बेटे ऋतिक का विवाह साल 2000 में हुआ था। इस समय उनके दो बेटे हैं।
काइट्स ट्विटर बारबरा मोरी राकेश रोशन रितिक रोशन सुजैन खान barbara mori hrithik roshan kites rakesh roshan sujain khan twitter


Click it and Unblock the Notifications