रितिक-बारबरा की काइट्स मई में उड़ेगी

फिल्म के अंग्रेजी और हिंदी में दो संस्करण बने हैं। हिंदी संस्करण की फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार को दुनियाभर के 1,700 सिनेमाघरों में जारी होगा जबकि कुछ समय बाद 1,000 सिनेमाघरों में फिल्म के अंग्रेजी संस्करण के ट्रेलर का प्रदर्शन होगा।
'काइट्स' दो ऐसे प्रेमियों की कहानी है जो एक रोमांचक यात्रा पर निकलते हैं। इस यात्रा में कुछ अनमोल पल और कुछ अप्रत्याशित विश्वासघात होते हैं। अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कंगना राणावत, कबीर बेदी और निक ब्राउन ने अभिनय किया है। फिल्म के अंग्रेजी संस्करण पर हॉलीवुड निर्देशक ब्रेट रैटनर ने दोबारा काम किया है।
anurag basu अनुराग बसु कंगना रणावत काइट्स फिल्म बारबरा मोरी राकेश रोशन रितिक रोशन barbara mori film hritik roshan kangana ranaut kites rakesh roshan


Click it and Unblock the Notifications