कोरोना की जंग में ऋतिक रोशन ने बच्चों से की खास अपील- कहा, "इन बड़ों को जगाना है"- देंखे VIDEO
कोरोना से छिड़ी इस जंग में बॉलीवुड सितारे भी लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। स्टार्स लगातार सोशल मीडिया के जरीए फैंस को घरों में रहने और लॉकडाउन का पालन की अपील कर रहे हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपने नन्हें फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां उन्होंने बच्चों से अपील की है कि अपने घर के बड़ों को समझाएं और कोरोना से बचने के लिए उन्हें घरों में रहने की सलाह दें। कोरोना का जंग घर में रहकर ही जीता जा सकता है।
ऋतिक ने बच्चों से कहा- 'बच्चों मुझे आपकी मदद चाहिए। मुझे ऐसा लगता है कि आपकी मदद से ही हम कोरोना को हरा पाएंगे। कुछ बड़े हैं जो सिर्फ नाम के ही बड़े ही होते हैं और वो किसी की नहीं सुनते। ये बड़े सिर्फ आपकी सुनते हैं। इसीलिए आपको ये जिम्मेदारी लेनी होगी और उन्हें समझाना होगा कि कोरोना को घर पर रहकर हराना होगा। इन बड़ों को जगाना होगा, कोरोना को हराना होगा..'

बहरहाल, कोरोना की वजह से सभी बॉलीवुड सितारे भी अपने अपने घरों में वक्त गुज़ार रहे हैं। देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गई है। यानि की 14 अप्रैल तक कोई भी अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकता।
पब्लिक डिमांड- लॉकडाउन के बीच, दूरदर्शन पर शुरु किया जा रहा है "रामायण", यहां जानें पूरी DETAIL


Click it and Unblock the Notifications