..................... लॉकडाउन खत्म होते ही ऋतिक रोशन एनाउंस करेंगे फिल्में ? Hrithik Roshan to announces films after corona lockdown ends? - Hindi Filmibeat

लॉकडाउन खत्म होते ही ऋतिक रोशन देंगे फैंस को बड़ा धमाका- अगली फिल्म की घोषणा ?

देशभर में लॉकडाउन को बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स भी अपने परिवार के साथ घर के अंदर ही वक्त गुजार रहे हैं। कोई खाना बनाता दिख रहा है, तो कोई घर की सफाई करता। सुपरस्टार ऋतिक रोशन भी इन दिनों अपनी फैमिली के साथ हैं और खास तौर पर किताबें पढ़ने में व्यस्त हैं।

लॉकडाउन के दौरान लाखों लोगों की मदद करने के अलावा ऋतिक इन दिनों फिल्मों की स्क्रिप्ट भी पढ़ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ऋतिक के पास इस वक्त कई फिल्मों की स्क्रिप्ट है और ऋतिक सभी स्क्रिप्ट को पढ़कर आने वाली फिल्मों को फाइनल करने वाले हैं। कुछ स्क्रिप्ट उन्हें पसंद आई है और वह लगातार निर्देशकों और लेखकों के संपर्क में हैं।

 Hrithik Roshan

उम्मीद कर सकते हैं कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद और कोरोना से स्थिति संभलते ही ऋतिक अपनी आने वाली फिल्मों की घोषणा कर सकते हैं। साल 2019 में सुपर 30 और वॉर जैसी हिट फिल्मों के बाद, फिलहाल ऋतिक ने किसी फिल्म की घोषणा नहीं की है, लिहाजा, फैंस को उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। बहरहाल, लॉकडाउन के दौरान ऋतिक कोरोना के खिलाफ इस जंग में बढ़ चढ़कर शामिल होते दिखे हैं।

FLASHBACK: जब सनी देओल ने खुलासा किया, शाहरुख खान से 16 साल तक बात क्यों नहीं की

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X