FLASHBACK: जब सनी देओल ने खुलासा किया, शाहरुख खान से 16 साल तक बात क्यों नहीं की
साल 1993, जब रिलीज हुई थी शाहरुख खान, जूही चावला और सनी देओल स्टारर फिल्म 'डर'। भले ही यह बॉलीवुड की एक बड़ी हिट फिल्म रही हो। लेकिन ये दो अभिनेता फिर कभी साथ नजर नहीं आए। सनी देओल की मानें तो इस फिल्म से यश चोपड़ा ने शाहरुख खान को सुपरस्टार बना दिया.. जबकि उनके किरदार पर कोई ध्यान नहीं दिया।
डर की रिलीज के साथ ही सनी देओल ने प्रण लिया था कि वे कभी यश चोपड़ा और शाहरुख खान के साथ काम नहीं करेंगे। और हुआ भी कुछ ऐसा ही। सनी देओल ने अपने पूरे करियर में कभी चोपड़ा कैंप की ओर नहीं देखा। बहरहाल, 'डर' की शूटिंग के दौरान एक ऐसा लम्हा भी ऐसा था.. जब सनी देओल ने गुस्से में अपनी जीन्स फाड़ ली थी।

कुछ सालों पहले ही सनी देओल पॉपुलर टीवी शो 'आप की अदालत' में नजर आए, जहां उन्होंने अपने और शाहरुख की लड़ाई पर खुलकर बातें की। सनी ने बताया कि 'डर' के बाद उन दोनों ने 16 सालों तक बात नहीं की थी।
FLASHBACK: "मैं 9 सालों तक नरक में था, इतना ड्रग्स करता था कि नाक- मुंह से खून निकलता था"- संजय दत्त


Click it and Unblock the Notifications