FLASHBACK: "मैं 9 सालों तक नरक में था, इतना ड्रग्स करता था कि नाक- मुंह से खून निकलता था"- संजय दत्त
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की जिंदगी कितने उतार चढ़ाव से गुजरी है, इसका कुछ हिस्सा हमने राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' में देखा है। हाल ही में लॉकडाउन के दौरान संजय दत्त का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां वो अपने ड्रग्स के दिनों की कहानी बता रहे हैं। वायरल हो रहा वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में संजय दत्त के दिए स्पीच का क्लिप है।
संजय दत्त का कहना है कि वो 9 साल उन्होंने नरक में गुजारे थे। उन्होंने कहा- ये मेरी जिंदगी का किस्सा है, लेकिन मैं नहीं चाहता था कि किसी और कि जिंदगी का किस्सा बने। सभी लोगों को नशे से दूर रहना चाहिए। यह आपकी जिंदगी बर्बाद कर सकता है। अपनी फैमिली और काम से बड़ा नशा आपको कहीं नहीं मिल सकता।

अपने ड्रग्स के दिनों पर संजय दत्त ने कई बार बातें की हैं और उन काले दिनों की दर्दनाक कहानी को भी लोगों के साथ शेयर किया है। जब उन्हें लगता था कि उनकी जिंदगी अब खत्म हो चुकी है और फिर उन्होंने सबसे निकलने के लिए अपने पिता से मदद मांगी।


Click it and Unblock the Notifications