रितिक-सुजैन के तलाक की खबर सुनकर फैंस परेशान
रितिक के दिवानी दिल्ली की बीए की छात्रा अकाक्षां अग्रवाल ने ट्विट किया है कि यकीन नहीं होता है कि रितिक-सुजैन अलग हो रहे हैं, मुझे तो पहले लगा कि यह फेक न्यूज है। दोनों साथ में बहुत प्यारे लगते हैं, अरे अपना ना सही रितिक, अपने बच्चों का सोचो। प्लीज तुम औऱ सुजैन अलग ना हो।
ऐसी ही प्रतिक्रिया मुंबई की अक्षरा ने दी है, अक्षरा ने फेसबुक पर लिखा है कि रितिक मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं इसलिए नहीं कि आप सुपरहीरो हो, बल्कि इसलिए कि आप एक बहुत अच्छे बेटा, लविंग हसबैंड और केयरिंग फादर है, इसलिए मेरे मन भी अपने लाइफ पार्टनर की छवि कहीं ना कहीं आपसे मेल खाती हूई है। मैं भी अपने बचपन के साथी से प्यार करती हूं और शादी करना चाहती हूं लेकिन अब आपके और सुजैन के तलाक की खबर सुनकर मुझे डर लग रहा है प्लीज रितिक ऐसा ना करो।
गौरतलब है कि शुक्रवार को रितिक की ओर से मीडिया में बयान जारी कर कहा गया है कि वह और सुजैन, जो कि पिछले 17 सालों से साथ थे, अब अलग होने जा रहे हैं। सुजैन रितिक से तलाक चाहती है इसलिए अब वह और सुजैन तलाक लेने जा रहे हैं। रितिक की ओर से कहा गया है कि तलाक का फैसला सुजैन ने लिया है कि अब वो हमारे 13 साल की शादी के रिश्ते को खत्म करना चाहती है। रितिक ने कहा कि ये हमारे पूरे परिवार और मेरे खुद के लिये बहुत ही दुख के क्षण हैं। उन्होंने मीडिया से अनुरोघ किया कि वो उनकी निजी जिंदगी में दखलअंदाजी ना करें।
रितिक ने कहा है कि मैं चाहता हूं कि इस बुरी खबर के बावजूद मेरे प्रशंसक निराश न हों और लोगों का शादी की संस्था में विश्वास बना रहे। मुझे शादी की संस्था में पूरा विश्वास है और मैं इसकी तहे दिल से इज्जत करता हूं। एक बार फिर मैं अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरी सेहत के लिए चिंता और प्रार्थनाएं कीं। मेरा इलाज बिल्कुल सही तरीके से चल रहा है और मैं जल्द ही अपने काम पर लौटूंगा, धन्यवाद।


Click it and Unblock the Notifications












