ऋतिक रोशन ने दिया 'द व्हाइट टाइगर' का शानदार रिव्यू- प्रियंका चोपड़ा ने कहा- 'थैंक यू दोस्त'
हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' सुर्खियों में हैं। आदर्श गौरव, राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा स्टारर इस फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉस मिला है। वहीं, अब ऋतिक रोशन ने फिल्म पर अपनी राय शेयर की है। अभिनेता ने प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार और आदर्श की दिल खोलकर तारीफ की है।
ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर लिखा- "मेरा शुक्रवार द व्हाइट टाइगर देखने के साथ बढ़िया बीता। मेरे दोस्तों प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव ने शानदार परफॉरमेंस दी है.. तुम दोनों कमाल हो। आदर्श गौरव तुम एक डिस्कवरी हो। क्या शानदार शुरुआत है। रहीम बहरानी और उनकी टीम को बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए शुभकामनाएं।"

ऋतिक ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने जवाब दिया- "थैंक यू दोस्त.. बहुत खुशी हुई कि तुम्हें फिल्म पसंद आई.."
ऋतिक रोशन से पहले हॉलीवुड सिंगर कार्डी बी ने भी फिल्म का रिव्यू किया था। कार्डी को फिल्म इतनी पसंद आई थी कि वह अपने विचार रखते हुए रो पड़ी थीं।
'बच्चन पांडे' के विलेन की घोषणा, ये दमदार एक्टर लेंगे अक्षय कुमार से टक्कर- स्टारकास्ट फाइनल


Click it and Unblock the Notifications











