'बच्चन पांडे' के विलेन की घोषणा, ये दमदार एक्टर लेंगे अक्षय कुमार से टक्कर- स्टारकास्ट फाइनल
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल 'बच्चन पांडे' काफी सुर्खियों मे है। कुछ ही दिनों पहले अक्षय कुमार के फर्स्ट लुक के साथ बच्चन पांडे की रिलीज डेट की घोषणा की गई थी। वहीं, अब फिल्म के विलेन को सामने लाया गया है। बच्चन पांडे में अक्षय कुमार के सामने खड़े दिखेंगे अभिमन्यु सिंह, जो कि कई फिल्मों में अपने नकारात्मक किरदारों को लेकर तारीफ लूट चुके हैं। बता दें, फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और अभिमन्यु सिंह साथ दिखेंगे।
साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। फिल्म 26 जनवरी 2022 को रिलीज होगी। बता दें, यह एक लंबा वीकेंड रहेगा।

फिल्म में अक्षय कुमार, अभिमन्यु सिंह के अलावा कृति सैनन, जैकलीन फर्नाडीज, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर और अरशद वारसी भी फाइनल हो चुके हैं। फिल्म की शूटिंग 6 जनवरी से जैसरमेर में शुरु हो चुकी है, जो 2 महीने तक नॉन स्टॉप चलेगी। शूटिंग से अक्षय कुमार का लुक रिलीज किया गया था, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने इंस्टाग्राम पर किया धमाकेदार डेब्यू- सुपर ग्लैमरस तस्वीरें वायरल


Click it and Unblock the Notifications











